दयाशंकर व विमलेश करेंगे शहर की योजनाओं की जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 8:38 PM
दयाशंकर व विमलेश करेंगे शहर की योजनाओं की जांच दरभंगा . शहरों में चल रही योजनाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने 8 जिलों के लिए कमेटी गठित की है. इनमें दरभंगा भी है. सरकार ने अनुश्रवण का जो परफार्मा तैयार किया है. उसके तहत योजना के कार्यकारी एजेंसी, […]
दयाशंकर व विमलेश करेंगे शहर की योजनाओं की जांच दरभंगा . शहरों में चल रही योजनाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने 8 जिलों के लिए कमेटी गठित की है. इनमें दरभंगा भी है. सरकार ने अनुश्रवण का जो परफार्मा तैयार किया है. उसके तहत योजना के कार्यकारी एजेंसी, टेंडर से या विभागीयस्तर पर योजना का चयन, संवेदक का नाम, निकाय के संबद्ध अधिकारी का नाम, योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सहित निर्देश दिये गये हैं. दरभंगा में इन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए दयाशंकर बहादुर एवं विमलेश कुमार सिंहा को लगाया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इन सभी टीमों की जांचकर 29 नवंबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. 30 नवंबर को विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा इन योजनाओं की रिपोर्ट पर समीक्षा करेंगे. ज्ञात हो कि दयाशंकर बहादुर कुछ वर्षं पूर्व यहां अपर नगर आयुक्त के पद पर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










