भूकंप रोधी मकान बनाने का प्रशक्षिण लेने पटना जायेंगे अभियंता व आर्टिटेक्चर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 7:17 PM

विज्ञापन

भूकंप रोधी मकान बनाने का प्रशिक्षण लेने पटना जायेंगे अभियंता व आर्टिटेक्चर दरभंगा . नगर निगम के पांच अभियंता एंव एक दर्जन से अधिक ऑर्टिटेक्चर आगामी 27 नवंबर को पटना में भूकं प रोधी भवन निर्माण के प्रशिक्षण में जायेंगे. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी […]

विज्ञापन

भूकंप रोधी मकान बनाने का प्रशिक्षण लेने पटना जायेंगे अभियंता व आर्टिटेक्चर दरभंगा . नगर निगम के पांच अभियंता एंव एक दर्जन से अधिक ऑर्टिटेक्चर आगामी 27 नवंबर को पटना में भूकं प रोधी भवन निर्माण के प्रशिक्षण में जायेंगे. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने पत्रांक 1946 के आलोक में नगर आयुक्त को पत्र भेजा है. पत्र में बताया गया है कि मिथिलांचल के दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णियां सहित कई जिले भूकंप रोधी भवनों का निर्माण कैसे किया जाये. इसके लिए सभी कनीय सहायक अभियंता सहित निगम से जुड़े सभी ऑर्टिटेक्चर 27 एवं 28 नवंबर को पटना स्थित सिंचाई भवन मेें प्रशिक्षण लेंंगे. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन