किसानों को दिया गया प्रशक्षिण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 7:49 PM

विज्ञापन

किसानों को दिया गया प्रशिक्षण फोटो-20परिचय- कृषि महोत्सव में प्रशिक्षण देते कृषि विशेषज्ञ़सदर. किसान मेहनत कर समृद्ध बनें. वे उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने पर विशेष रूप से ध्यान दें. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रशिक्षण भवन में आयोजित किसानों को रबी महोत्सव में जिला कृषि पदाधिकारी रामकिशोर राय ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

किसानों को दिया गया प्रशिक्षण फोटो-20परिचय- कृषि महोत्सव में प्रशिक्षण देते कृषि विशेषज्ञ़सदर. किसान मेहनत कर समृद्ध बनें. वे उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने पर विशेष रूप से ध्यान दें. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रशिक्षण भवन में आयोजित किसानों को रबी महोत्सव में जिला कृषि पदाधिकारी रामकिशोर राय ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि किसान अपने फसल उगाने के लिए रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का उपयोग करें. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राय ने किसानों को दलहन एवं तेलहन की खेती के लिए विशेष जानकारी दी. महोत्सव के दौरान दर्जनों किसान जिला से पहुंचे थे. प्रशिक्षक सत्येंद्र ठाकुर एवं प्रखंड कृषि समन्वयक धनंजय ने रबी फसल उगाने के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया. उन्होंने आलू, दलहन, गेहूं आदि की खेती जीरो टिलेज से करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा इससे खेती करने पर किसानों को अधिक लाभ होगी. इससे पूर्व बीडीओ गंगासागर सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर बीएओ विमलेश मिश्र, पशु चिकित्सक चंद्र कुमार झा सहित सभी एसएमएस किसान मित्र उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन