ब्रह्मपुर में खुला पुलिस शिविर, गश्त को वाहन भी मिला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 7:33 PM

विज्ञापन

ब्रह्मपुर में खुला पुलिस शिविर, गश्त को वाहन भी मिला दरभंगा़ दुकानों में चोरी व डाकेजनी की बढ़ती घटनाओं के बाद कमतौल से काफी दूर ब्रह्मपुर में पुलिस शिविर की शुरुआत कर दी गयी है. इस क्षेत्र में गश्ती के लिए एसएसपी ने वाहन भी उपलब्ध करा दिया है. एसएसपी एके सत्यार्थी ने बताया कि […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर में खुला पुलिस शिविर, गश्त को वाहन भी मिला दरभंगा़ दुकानों में चोरी व डाकेजनी की बढ़ती घटनाओं के बाद कमतौल से काफी दूर ब्रह्मपुर में पुलिस शिविर की शुरुआत कर दी गयी है. इस क्षेत्र में गश्ती के लिए एसएसपी ने वाहन भी उपलब्ध करा दिया है. एसएसपी एके सत्यार्थी ने बताया कि रतनपुर-ब्रह्मपुर का इलाका कमतौल थाने से काफी दूर है. इस कारण परेशानी हो रही थी. इसको देखते हुए पुलिस शिविर चालू किया गया है. विधि-व्यवस्था नियंत्रित रहे, इसको लेकर गश्ती के लिए वाहन भी उपलब्ध करा दिये गये हैं. चोरी के सामान के साथ पकड़े गये आरोपित के संबंध में बताया कि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनायी गयी है. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला अंतर्गत नानदोई थानाध्यक्ष से बात हो रही है. सत्यापन के लिए टीम भेजी जा रही है. सोनपुर भेजे जायेंगे ग्रामीण एसएसपी ने बताया कि इस अपराधी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले चौकीदार को जहां पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं ग्रामीणों को सोनपुर मेला भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन