धारदार हथियार से जख्मी वृद्ध की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 7:33 PM
धारदार हथियार से जख्मी वृद्ध की मौत दरभंगा़ विशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ निवासी सिंहेश्वर मंडल (50) की मौत शुक्रवार को डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. मृतक के चचेरे भाई उपेंद्र मंडल के अनुसार गत 18 नवंबर की रात वे झोपड़ीनुमा अपने घर में सोये हुए थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधी ने धारदार […]
धारदार हथियार से जख्मी वृद्ध की मौत दरभंगा़ विशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ निवासी सिंहेश्वर मंडल (50) की मौत शुक्रवार को डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. मृतक के चचेरे भाई उपेंद्र मंडल के अनुसार गत 18 नवंबर की रात वे झोपड़ीनुमा अपने घर में सोये हुए थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधी ने धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया. घायल अवस्था में ग्रामीणों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें वापस भेज दिया. शुक्रवार को अचानक फिर तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में फिर से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










