कैंपस... फीकी-फीकी रही दीपावली व छठ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 7:01 PM
कैंपस… फीकी-फीकी रही दीपावली व छठ विलंब से राशि उपलब्धता के कारण नहीं हो सका भुगतान मामला कासिंद संस्कृत विवि का दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों का त्योहार फीका रहा. दीपावली तथा छठ जैसे महापर्व पर भी भुगतान नहीं हो सका. किसी तरह इस त्योहार को कर्मियों ने मनाया. […]
कैंपस… फीकी-फीकी रही दीपावली व छठ विलंब से राशि उपलब्धता के कारण नहीं हो सका भुगतान मामला कासिंद संस्कृत विवि का दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों का त्योहार फीका रहा. दीपावली तथा छठ जैसे महापर्व पर भी भुगतान नहीं हो सका. किसी तरह इस त्योहार को कर्मियों ने मनाया. लेकिन परिवार में भुगतान नहीं मिलने की झलक साफ दिखी. हालांकि भुगतान के लिए दीपावली से पूर्व आवंटन उपलब्ध करा दिया गया लेकिन यह इतने विलंब से हुआ कि उसका भुगतान नहीं किया जा सका. सूत्रों के अनुसार 9 नवंबर को विश्वविद्यालय खुला था, इसी दिन अंतिम अवधि में राशि उपलब्ध हुई. लिहाजा भुगतान नहीं किया जा सका. वैसे अगर विवि प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया होता और दीपावली से पूर्व न सही, छठ से पहले विशेष प्रबंध कर खाते में पैसे भेज दिया जाता तो इन कर्मियों का पर्व भी उल्लास के साथ मन जाता. इस कारण विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी के साथ ही कॉलेज कर्मियों का त्योहार भी फीका ही रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










