कैंपस...एक पखवाड़ा बाद जगमग हुआ शैक्षिक परिसर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 7:01 PM

विज्ञापन

कैंपस…एक पखवाड़ा बाद जगमग हुआ शैक्षिक परिसर त्योहार के बाद खुले विश्वविद्यालय व कॉलेज फोटो संख्या- 03परिचय- लनामिवि परिसर में बढ़ी चहल-पहलफोटो संख्या- 04परिचय- संस्कृत विवि के कार्यालय में मुस्तैद कर्मी दरभंगा : त्योहार की लंबी छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय तथा इससे संबंधित कॉलेज खुल गये. वीरान सा नजर आ रहा शैक्षिक परिसर के रूप […]

विज्ञापन

कैंपस…एक पखवाड़ा बाद जगमग हुआ शैक्षिक परिसर त्योहार के बाद खुले विश्वविद्यालय व कॉलेज फोटो संख्या- 03परिचय- लनामिवि परिसर में बढ़ी चहल-पहलफोटो संख्या- 04परिचय- संस्कृत विवि के कार्यालय में मुस्तैद कर्मी दरभंगा : त्योहार की लंबी छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय तथा इससे संबंधित कॉलेज खुल गये. वीरान सा नजर आ रहा शैक्षिक परिसर के रूप में मशहूर राज कैंपस शुक्रवार को एक बार फिर गुलजार हो उठा. पदाधिकारी व कर्मचारियों की धमक दिखी तो छात्र-छात्राओं की आवाजाही भी नजर आयी. उल्लेखनीय है कि दीपावली से पूर्व लनामिवि तथा संस्कृत विवि में अवकाश हो गया था. संस्कृत विवि में जहां दस नवंबर से छुट्टी हुई थी, वहीं लनामिवि में सात नवंबर के बाद से ही अवकाश घोषित कर दिया गया था. इसके बाद से कॉलेजों में भी छुट्टी हो गयी थी. फलत: पूरे दिन विवि कर्मियों व छात्र-छात्राओं से जगमग नजर आनेवाला यह परिसर सूना-सूना सा दिखने लगा था. सुबह के समय प्रात: भ्रमण करनेवालों तथा शाम में खेलने वाले कुछ बच्चों को छोड़ कोई नहीं दिखता था. एक पखवाड़ा के बाद फिर से यह शैक्षिक परिसर रोशन हो उठा. निर्धारित समय पर पूर्व की भांति कर्मचारीगण जहां अपनी ड्यूटी पर भागते नजर आये, वहीं पदाधिकारी भी कार्यालय में मुस्तैद दिखे. लनामिवि के स्नातकोत्तर विभाग इसी परिसर में होने के कारण छात्र-छात्राओं की भी भीड़ बढ़ गयी. संस्कृत विवि के पीजी विद्यार्थी भी इस भीड़ में शामिल दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन