अगलगी में घर समेत तीन बकरी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 6:46 PM
अगलगी में घर समेत तीन बकरी की मौत हनुमाननगर. विशनपुर थाना क्षेत्र में गोढ़ैला के वार्ड नं. 7 माछीपट्टी में गुरुवार की रात्रि ढिबरी से आग लगने से चंदेश्वर राय के पुत्र रंजीत राय और राम रतन राय के पुत्र धनी राय का घर जल गया. इस घटना में तीन बकरी और भैंस का एक […]
अगलगी में घर समेत तीन बकरी की मौत हनुमाननगर. विशनपुर थाना क्षेत्र में गोढ़ैला के वार्ड नं. 7 माछीपट्टी में गुरुवार की रात्रि ढिबरी से आग लगने से चंदेश्वर राय के पुत्र रंजीत राय और राम रतन राय के पुत्र धनी राय का घर जल गया. इस घटना में तीन बकरी और भैंस का एक बच्चा भी झुलस कर मर गया. जबकि दो भैंस झुलस गयी. बगलगीर के मुताबिक रंजीत राय की पत्नी अपने बच्चों के साथ सामा खेलने चली गयी थी. पंचायत के मुखिया आरिफ हाशमी ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने स्थल का निरीक्षण कर सनहा दर्ज किया, वहीं अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा ने दोनों परिवारों को अलग-अलग 4200 रुपये,एक-एक क्विंटल अनाज तथा पॉलीथिन सीट देने का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










