आदर्श, तुलसी, शिवानी व किशन उड़ान के लिए चयनित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 6:46 PM
आदर्श, तुलसी, शिवानी व किशन उड़ान के लिए चयनित फोटो संख्या- 10परिचय- आदर्श मध्य विद्यालय में चित्रांकन करते नि:शक्त बच्चे दरभंगा. विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले उड़ान कार्यक्रम में जिले से आदर्श, तुलसी, शिवानी व किशन भाग लेंगे. इन सभी को पटना भेजा जायेगा. वहां सफलता हासिल करने पर ये पुरस्कार […]
आदर्श, तुलसी, शिवानी व किशन उड़ान के लिए चयनित फोटो संख्या- 10परिचय- आदर्श मध्य विद्यालय में चित्रांकन करते नि:शक्त बच्चे दरभंगा. विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले उड़ान कार्यक्रम में जिले से आदर्श, तुलसी, शिवानी व किशन भाग लेंगे. इन सभी को पटना भेजा जायेगा. वहां सफलता हासिल करने पर ये पुरस्कार के लिए हकदार होंगे. शुक्रवार को आदर्श मध्य विद्यालय में बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से आयोजित श्रवण व अस्थि नि:शक्त बालक-बालिकाओं के चित्रांकन प्रतियोगिता में इन बच्चों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसमें सभी प्रखंडों से दो-दो श्रवण व अस्थि नि:शक्त बालक-बालिकाओं ने भाग लिया. श्रवण नि:शक्त के बालक वर्ग में हनुमाननगर के आदर्श, बालिका वर्ग में केवटी की तुलसी ने सफलता हासिल की. वहीं अस्थि नि:शक्तता के बालिका वर्ग में तारडीह की शिवानी व हायाघाट के किशन ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. शेष बच्चों को तीन दिसंबर को ही जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा. इससे पूर्व इस कार्यक्रम का उद्घाटन समावेशी शिक्षा संभाग के प्रभारी शायरा खातून ने किया. संचालन संतोष झा के द्वारा किया गया. मौके पर फिरोज आलम, मिथिलेश कुमार कर्ण, रणवीर कुमार सिंह, पूजा कुमारी आदि उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










