चौर में बने गड्ढे में डूबने से महिला की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2015 8:35 PM

विज्ञापन

चौर में बने गड्ढे में डूबने से महिला की मौत बिरौल. थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के अरुण महतो की 32 वर्षीया पत्नी राम दाई देवी की मौत चौर में बने गड्ढे में डूबने से हो गयी. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिरौल पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को […]

विज्ञापन

चौर में बने गड्ढे में डूबने से महिला की मौत बिरौल. थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के अरुण महतो की 32 वर्षीया पत्नी राम दाई देवी की मौत चौर में बने गड्ढे में डूबने से हो गयी. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिरौल पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि राम दाई देवी मवेशी के चारा को लेकर गांव के नजदीक चौर में गयी थी. इसी दौरान चौर में जेसीबी से एक जगह खुदाई की हुई थी जिसे राम दाई को आभास नहीं था. चारा काटते काटते उसके पांव उस गड्ढे में चले गये, जिसमें वह गिर गयी. इससे उसकी मौत वहीं हो गयी. बताया गया कि शादी के कुछ साल बाद ही उसके पति कहीं भाग गये. किसी तरह वह अपने मायके में रहकर मवेशी का पालन पोषण एवं मजदूरी कर जीवनयापन कर रही थी. उसे 11 साल की एक पुत्री भी है. थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की पुष्टि की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन