ट्रक की ठोकर से कार सवार जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2015 7:31 PM

विज्ञापन

ट्रक की ठोकर से कार सवार जख्मी सदर. एनएच 57 के खड़थूआ मोड़ पर रविवार की सुबह अज्ञात ट्रक की ठोकर से कार सवार बुरी तरह घायल हो गये एवं चालक बाल-बाल बच गया. घायल असम गुवाहाटी का रहनेवाला विपुल राय बताया गया है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल विपुल को आनन-फानन में […]

विज्ञापन

ट्रक की ठोकर से कार सवार जख्मी सदर. एनएच 57 के खड़थूआ मोड़ पर रविवार की सुबह अज्ञात ट्रक की ठोकर से कार सवार बुरी तरह घायल हो गये एवं चालक बाल-बाल बच गया. घायल असम गुवाहाटी का रहनेवाला विपुल राय बताया गया है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल विपुल को आनन-फानन में डीएमसीएच पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उसी गंभीर अवस्था को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची. जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह विपुल रास अपने वैगन आर कार पर सवार होकर पटना से गुवाहाटी जा रहा था. इसी बीच खड़थूआ मोड़ पर पीछे से एक सामान लदा अज्ञात ट्रक धक्का मारते सकरी की ओर भाग निकला. कार अनियंत्रित होकर आगे फोरलेन की रैलिंग से जा टकराया, जिसमें चालक मदन महतो के बगल में बैठे विपुल बुरी तरह जख्मी हो गया. इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गया. विपुल गुवाहाटी में अपना होटल चलाता है. हालांकि विपुल व चालक मदन मधुबनी जिला के बेनीपट्टी गांव का निवासी है. इनके पूर्वज ही असम में जा बसे थे. इधर सदर थाना के एएसआइ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क जाम को लेकर वाहन को सड़क किनारे कर चौकीदार को पहरा पर लगा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन