तीन घंटा ठप रहा बीएसएनएल का मोबाइल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 8:20 PM
तीन घंटा ठप रहा बीएसएनएल का मोबाइल एक सप्ताह में दूसरी बार हुई यह खराबीदरभंगा. बीएसएनएल के कनेक्टिविटी में पटना में आयी तकनीकी खराबी के कारण शनिवार दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक मोबाइल मौन रहे. बीएसएनएल के मोबाइल से डायल करने के बाद स्वत: कॉल ड्रॉप हो जाता था. शुरू में उपभोक्ता टैरिफ […]
तीन घंटा ठप रहा बीएसएनएल का मोबाइल एक सप्ताह में दूसरी बार हुई यह खराबीदरभंगा. बीएसएनएल के कनेक्टिविटी में पटना में आयी तकनीकी खराबी के कारण शनिवार दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक मोबाइल मौन रहे. बीएसएनएल के मोबाइल से डायल करने के बाद स्वत: कॉल ड्रॉप हो जाता था. शुरू में उपभोक्ता टैरिफ या बैलेंस समाप्त होने की शंका से प्रभावित हुए. लेकिन बैलेंस चेक करने के बाद भी लगातार प्रयास से कहीं भी बात नहीं हो रही थी. विभागीय सूत्रों के अनुसार पटना में कनेक्टिविटी सेंटर में आयी तकनीकी खराबी के कारण पूरे राज्य में बीएसएनएल के मोबाइल काम नहीं कर रहा था. करीब तीन घंटा बाद उस खराबी को ठीक कर मोबाइलों को चालू किया गया. हालांकि शाम 6.35 बजे तक भी बार-बार कॉल ड्रॉपिंग की शिकायत मिल ही रही थी. इस बाबत पूछे जाने पर बीएसएनएल के मोबाइल कनीय अभियंता ब्रहृमदेव प्रसाद ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई खराबी नहीं थी. पटना में कनेक्टिविटी में खराबी के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा. ज्ञात हो कि 11 नवंबर को भी बीएसएनएल के मोबाइल में यही स्थिति हो गयी थी, जिसके कारण दिन के 11 से करीब चार घंटे तक उपभोक्ता परेशान रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










