मिथिला महोत्सव की तैयारी को ले बैठक 16 को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 7:48 PM
मिथिला महोत्सव की तैयारी को ले बैठक 16 को दरभंगा. मिथिला महोत्सव का आयोजन 1 व 2 दिसंबर को किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर 16 नवंबर को बैठक आयोजित है. डीएम कुमार रवि समाहरणालय के सभा कक्ष में इस तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से चर्चा कर संबंधित आयोजन […]
मिथिला महोत्सव की तैयारी को ले बैठक 16 को दरभंगा. मिथिला महोत्सव का आयोजन 1 व 2 दिसंबर को किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर 16 नवंबर को बैठक आयोजित है. डीएम कुमार रवि समाहरणालय के सभा कक्ष में इस तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से चर्चा कर संबंधित आयोजन को सफल बनाने का आह्वान करेंगे. जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी एसएस ओमी ने बताया कि बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ साथ प्रबुद्ध नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है. बैठक 16 नवंबर को अपराह्न 4 बजे अंबेदकर सभागार में आयोजित होगी. इसमें गत वर्ष आयोजित किये गये कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला जायेगा और इस वर्ष के आयोजन में इसे और बेहतर बनाने को लेकर सुझाव लिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










