चाइल्ड लाइन के बच्चों ने डीएम को बांधा फ्रेंडशिप बैंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 6:59 PM
चाइल्ड लाइन के बच्चों ने डीएम को बांधा फ्रेंडशिप बैंड फोटो- 20परिचय- डीएम कुमार रवि को फ्रेंडशिप बैंड बांधते चाइल्ड लाइन के बच्चे.दरभंगा. चाइल्ड लाइन के बच्चों ने शनिवार को डीएम कुमार रवि को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बाल दिवस मनाया. समाहरणालय के डीएम कक्ष में चाइल्ड लाइन के कर्मियों के साथ आधा दर्जन बच्चों ने […]
चाइल्ड लाइन के बच्चों ने डीएम को बांधा फ्रेंडशिप बैंड फोटो- 20परिचय- डीएम कुमार रवि को फ्रेंडशिप बैंड बांधते चाइल्ड लाइन के बच्चे.दरभंगा. चाइल्ड लाइन के बच्चों ने शनिवार को डीएम कुमार रवि को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बाल दिवस मनाया. समाहरणालय के डीएम कक्ष में चाइल्ड लाइन के कर्मियों के साथ आधा दर्जन बच्चों ने पहले डीएम से हाथ मिलाया, दोस्ती की और फिर बांध दिया फ्रेंडशिप बैंड. बाल दिवस के मौके पर डीएम ने बच्चों के प्रति प्यार और दुलार दिखाते हुए उनसे बातें की, बिठाया और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली. हंसते मुस्कुराते बच्चों की मुस्कान देखते बन रही थी. इस मौके पर बच्चों ने डीएम से कहा कि अंकल मेरे जैसे और भी बच्चों की इच्छा है आप से मिले ओर दोस्ती करें. इस मौके पर चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक व अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










