दोस्ती अभियान का शुभारंभ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 6:59 PM

विज्ञापन

दोस्ती अभियान का शुभारंभ केवटी. बाल दिवस के अवसर पर स्थानीय चाइल्ड लाइन सब सेंटर के तत्वावधान में सात दिनी दोस्ती अभियान का शुभारंभ हुुआ. प्रखंड के मुहम्मदपुर, मोहनमठ, परसा, पिलखबाड़ा, दडि़मा गांव में संस्था के कार्यकर्ताओं वीरेंद्र झा, संजू श्रीवास्तव, राजराम यादव, भावना देवी, लाला शिव कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किये गये. […]

विज्ञापन

दोस्ती अभियान का शुभारंभ केवटी. बाल दिवस के अवसर पर स्थानीय चाइल्ड लाइन सब सेंटर के तत्वावधान में सात दिनी दोस्ती अभियान का शुभारंभ हुुआ. प्रखंड के मुहम्मदपुर, मोहनमठ, परसा, पिलखबाड़ा, दडि़मा गांव में संस्था के कार्यकर्ताओं वीरेंद्र झा, संजू श्रीवास्तव, राजराम यादव, भावना देवी, लाला शिव कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस अवसर पर बच्चों, अभिभावकों ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया. चाइल्ड लाइन के दोस्ती अभियान के तहत बच्चों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा रैयाम स्थित पायोनियर चिल्ड्रेंस एकेडमी अशरफ नगर बाबूसलीम में भी बाल विकास दिवस मनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन