स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 6:59 PM

विज्ञापन

स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, मौत आक्रोशितों ने किया ढाई घंटे तक दरभंगा-बेनीपुर पथ जामकई थानों की पुलिस पहुंची, दूसरे युवक का चल रहा डीएमसीएच में इलाज फोटो- 15 व 16परिचय- दुर्घटना के बाद बीच सड़क पर पड़ी स्कार्पियो एवं घटना के बाद पड़ी बाइक.प्रतिनिधि, सदर. दोनार-बेनीपुर सड़क पर सहिला गांव के निकट शनिवार […]

विज्ञापन

स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, मौत आक्रोशितों ने किया ढाई घंटे तक दरभंगा-बेनीपुर पथ जामकई थानों की पुलिस पहुंची, दूसरे युवक का चल रहा डीएमसीएच में इलाज फोटो- 15 व 16परिचय- दुर्घटना के बाद बीच सड़क पर पड़ी स्कार्पियो एवं घटना के बाद पड़ी बाइक.प्रतिनिधि, सदर. दोनार-बेनीपुर सड़क पर सहिला गांव के निकट शनिवार की सुबह लगभग 8.30 बजे एक बेलगाम स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंद डाला. इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी एवं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया. डीएमसीएच में जख्मी युवक का इलाज चल रहा है. मृत युवक सोनकी लड़बन्ना टोल निवासी कल्पू चौपाल का पुत्र श्रीनारायण चौपाल (40) बताया गया. दूसरा युवक उक्त गांव के ही रामदेव सदाय का पुत्र सिकंदर सदाय (38) है. दोनों युवक डिस्कवर बाइक नंबर (बीआर 07 यू- 7440) पर सवार होकर दरभंगा की ओर से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच बेनीपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (बीआर 07 पी- 8803) से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार लगभग 100 फीट तक घसीटते चले गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लाश को बीच सड़क पर रख दोनार-बेनीपुर पथ को जाम कर दिया. यातायात बाधित हो जाने से दोनों ओर बड़ी व छोटी गाड़ियों की कतार लग गयी. सड़क जाम की सूचना मिलते ही सोनकी ओपी अध्यक्ष पंकज कुमार पंत अपने सुरक्षा बल के साथ वहां पहुंचे. सदर थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद व भालपट्टी ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन भी वहां पहुचे. पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराने की कोशिश कर रहे थे. वहीं प्रदर्शनकारी प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे. बाद में सीओ राकेश कुमार के साथ बीडीओ गंगासागर सिंह ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक मृतक के आश्रितों को दिया. इसके बाद जाम समाप्त हुआ. करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रहा. पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.यह है मामलाजानकारी के अनुसार श्रीनारायण चौपाल डिस्कवर बाइक पर अपने साथी सिकंदर सदाय को साथ लेकर शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे घर से दरभंगा के लिए निकले. कुछ देर बाद वे पुन: घर लौट रहे थे. इसी बीच सहिला गांव के निकट विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने उन्हें रौंदते हुए 100 फीट की दूरी तक घसीटते ले गये. इस क्रम में मोटरसाइकिल के परखचे उड़ गये. साथ ही श्रीनारायण चौपाल की तत्काल मृत्यु हो गयी और उसके साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. चालक स्कॉर्पियो छोड़कर भागने में सफल रहा. वहीं वाहन पर अध्यक्ष कृषि साख सहयोग समिति लिखा है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन गौड़ाबौराम के किसी पैक्स अध्यक्ष का बताया जा रहा था. स्थानीय मुखिया केदार साहु ने कबीर अंत्येष्टी के अंतर्गत 1500 रुपये मृतक के परिजनों को दिया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी सिकंदर का इलाज डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है. ओपी अध्यक्ष ने कहा अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन