यमुना पुजलनि यम के, हम पुजै छी अपना भाई के

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 8:09 PM

विज्ञापन

दरभंगा : यमुना पुजलनि यम के, हम पुजै छी अपना भाई के, जहिना यम के 160 वरखक अऊरदा तहिना हमरा भाईयो के 160 बरखक अऊरदा’ इस मंत्र के साथ बहनों ने भाई के हाथ की पूजा की. साथ ही उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की. शुक्रवार को भाई-बहन के अनूठे प्रेम का प्रतीक […]

विज्ञापन

दरभंगा : यमुना पुजलनि यम के, हम पुजै छी अपना भाई के, जहिना यम के 160 वरखक अऊरदा तहिना हमरा भाईयो के 160 बरखक अऊरदा’ इस मंत्र के साथ बहनों ने भाई के हाथ की पूजा की. साथ ही उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की. शुक्रवार को भाई-बहन के अनूठे प्रेम का प्रतीक पर्व भातृ द्वितीया हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

परंपरानुरुप बहनों ने भाई के हाथ की पूजा की. साथ ही उन्हें बजरी खिलायी. बाद में भाई के पसंद का पकवान बना उन्हें भोजन कराया. इस पर्व को लेकर सुबह से ही घर में चहल-पहल बनी रही. ससुराल में रहनेवाली बहनें सुबह से ही अपने भाई के आने की प्रतीक्षा करती रही तो घर पर रहनेवाली बहन इसकी तैयारी में जुटी रही.बंगालियों ने मनाया भाई-फोटाइधर बंगाली परिवार ने भी यह पर्व उल्लास के साथ मनाया.

मालूम हो कि यह परिवार भाई-फोटा के नाम से इस पर्व को मनाता है. इसके तहत सुबह से ही भाई व बहन उपवास में रहे. बहन ने व्यंजन तैयार किये. इसके पश्चात नये वस्त्र धारण कर भाई पूजन स्थल पर बैठा. ‘भाईएर कपाले परलो फोंटा, जमेर दुआरे परलो कांटा, ओ भाई नंदन एगिये नाओ बोनेर चंदोन’ मंत्र के साथ उनके हाथ की पूजा की. साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना अपने इष्ट से की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन