लापता युवक का शव नदी से बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 7:53 PM
लापता युवक का शव नदी से बरामद दरभंगा : तीन दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को भीगो के समीप बागमती नदी में उपलाते हुए मिला. नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि युवक पिछले तीन दिन पूर्व भगवानदास मुहल्ला से लापता था. स्थानीय […]
लापता युवक का शव नदी से बरामद दरभंगा : तीन दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को भीगो के समीप बागमती नदी में उपलाते हुए मिला. नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि युवक पिछले तीन दिन पूर्व भगवानदास मुहल्ला से लापता था. स्थानीय लोगों ने इस मौत को संदिग्ध बताया है. वैसे अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट के साथ ही पुलिसिया जांच के बाद ही इस मामले से परदा उठ सकेगा. मृतक की पहचान मो सगीर के पुत्र मो नसरूल के रूप में हुई. वह मुर्गा का कारोबार करता था. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










