अगलगी के सदमे में वृद्धा ने दम तोड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 7:53 PM

विज्ञापन

अगलगी के सदमे में वृद्धा ने दम तोड़ा सिंहवाड़ा: घर में अगलगी की खबर से सदमे में डूबी एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया. यह घटना सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत की है. जानकारी के अनुसार इस गांव के निवासी राजकुमार पासवान के घर में आग लग गयी. इसमें बकरी झुलस कर मर गई एवं गाय बुरी […]

विज्ञापन

अगलगी के सदमे में वृद्धा ने दम तोड़ा सिंहवाड़ा: घर में अगलगी की खबर से सदमे में डूबी एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया. यह घटना सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत की है. जानकारी के अनुसार इस गांव के निवासी राजकुमार पासवान के घर में आग लग गयी. इसमें बकरी झुलस कर मर गई एवं गाय बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गयी. इसमें लगभग 50 हजार की संपत्ति जल कर राख हो गयी. वहीं राजकुमार की मां रामपरी देवी को जब इसकी खबर मिली तो वह यह सदमा बरदाश्त नहीं कर पायी और वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ी. लोगाें ने उसे उठाकर सिंहवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन