काली पूजा से भक्तिमय हुआ वातावरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 6:51 PM

विज्ञापन

काली पूजा से भक्तिमय हुआ वातावरण फोटो- 23परिचय- काली मां की प्रतिमा की पूजा करते श्रद्धालु.बेनीपुर : विगत तीन दिनों से प्रखंड के विभिन्न गांवों में हो रही काली पूजा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय है. इसको लेकर सझुआर, महिनाम, कंथूडीह आदि स्थानों पर बने पूजा पंडाल से लेकर मां काली की प्रतिमा तक लोगों में […]

विज्ञापन

काली पूजा से भक्तिमय हुआ वातावरण फोटो- 23परिचय- काली मां की प्रतिमा की पूजा करते श्रद्धालु.बेनीपुर : विगत तीन दिनों से प्रखंड के विभिन्न गांवों में हो रही काली पूजा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय है. इसको लेकर सझुआर, महिनाम, कंथूडीह आदि स्थानों पर बने पूजा पंडाल से लेकर मां काली की प्रतिमा तक लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. कई दशकों से हो रहे सझुआर के सभागाछी की काली पूजा की ख्याती दूर दूर तक है. इस अवसर पर यहां दूर दराज से लोग छागर की बली देने आते हैं. पंचायत के मुखिया कमल नारायण झा का कहना है कि ग्रामीणों के सहयोग से हो रही इस पूजा का विसर्जन शनिवार को किया जायेगा. वहीं मोहना गांव में काली की भव्य प्रतिमा का तो वैसे सालों भर पूजा अर्चना के लिए लोगों का आना जाना लगा रहता है. लेकिन इस अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. इसमें दूर दराज से भक्तगण भाग लेते हैं तथा काली पूजा की निशां भाग रात में तंत्र साधना भी करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन