अहल्या-गौतम महोत्सव: अभी तक नहीं दिख रही तैयारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 6:50 PM

विज्ञापन

अहल्या-गौतम महोत्सव: अभी तक नहीं दिख रही तैयारी अक्षय नवमी को होता है राजकीय समारोह का आयोजनकमतौल. जाले प्रखंड के अहल्यास्थान में अक्षय नवमी के अवसर पर होने वाले तीन दिनी अहल्या-गौतम महोत्सव की तैयारी को लेकर अभी तक बैठकों का दौर तक शुरू नहीं हो सका है. एक सप्ताह से भी कम समय होने […]

विज्ञापन

अहल्या-गौतम महोत्सव: अभी तक नहीं दिख रही तैयारी अक्षय नवमी को होता है राजकीय समारोह का आयोजनकमतौल. जाले प्रखंड के अहल्यास्थान में अक्षय नवमी के अवसर पर होने वाले तीन दिनी अहल्या-गौतम महोत्सव की तैयारी को लेकर अभी तक बैठकों का दौर तक शुरू नहीं हो सका है. एक सप्ताह से भी कम समय होने और महोत्सव की तिथि घोषित नहीं होने से लोगों के बीच महोत्सव को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है. तीन दिनी महोत्सव कब से होगा, होगा या नहीं, इसको लेकर लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं. मालूम हो कि विगत पांच साल से अक्षय नवमी के अवसर पर अहल्यास्थान में राजकीय दर्जा प्राप्त अहल्या-गौतम महोत्सव मनाया जाता है. महोत्सव पर होने वाले व्यय के लिए राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग से पांच लाख मिलते हैं. इस वर्ष आवंटन प्राप्त नहीं होने से ऊहापोह की स्थिति बन रही है. न्यास समिति के प्रबंधक रास बिहारी चौधरी ने बताया कि समिति अपने स्तर पर तैयारी में जुटी है. अक्षय नवमी के दिन हर हाल में अहल्या-गौतम की पूजा-अर्चना की जायेगी. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा अभी तय नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन