सब जूनियर बॉल बैडमिंटन के लिए जिलाटीम घोषित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 10:39 PM
सब जूनियर बॉल बैडमिंटन के लिए जिलाटीम घोषित प्रतियोगिता में भाग लेने टीम रवानादरभंगा : पटना में आयोजित 22 वीं राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला टीम की घोषणा गुुरुवार को हुई. प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक आयोजित होगी. टीम में बालक एवं बालिका वर्ग दोनों खिलाडि़यांे का चयन किया गया […]
सब जूनियर बॉल बैडमिंटन के लिए जिलाटीम घोषित प्रतियोगिता में भाग लेने टीम रवानादरभंगा : पटना में आयोजित 22 वीं राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला टीम की घोषणा गुुरुवार को हुई. प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक आयोजित होगी. टीम में बालक एवं बालिका वर्ग दोनों खिलाडि़यांे का चयन किया गया है. बालक वर्ग में 11 तथा बालिका वर्ग में 8 खिलाडि़यों का चयन किया गया है. बालक वर्ग से आकाश कुमार मंडल, नीरज कुमार सिंह, बद्री कुमार यादव, रुपेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, मुकेश कुमार यादव, पुष्पम कुमार, कृ ष्णा ठाकुर, विवेक कुमार सिह, राकेश कुमार यादव तथा अभिषेक कुमार सिंह शामिल है. वहीं बालिका वर्ग में शारदा मणि, सीमा कुमारी, बबिता कुमारी, काजल कुमारी प्रथम, खुशबू कुमारी, कृति कुमारी, ज्योति राज तथा काजल कुमारी शामिल है. टीम के प्रशिक्षक मंटू कुमार सिंह तथा मैनेजर सुनील कुमार बनाये गये हैं. संघ के जिला सचिव के अनुसार गुरुवार की देर शाम टीम पटना रवाना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










