सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 10:39 PM
दरभंगा : शिवधारा मोहम्मदपुर पथ में बाजार समिति के निकट दीपावली के दिन बुधवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. युवक सिमरी थाना के बसतवारा निवासी विंदेश्वर दास का पुत्र राहुल कुमार है. बता दें कि राहुल अपने मोटरसाइकिल से दरभंगा से घर लौट रहा था. इसी बीच […]
दरभंगा : शिवधारा मोहम्मदपुर पथ में बाजार समिति के निकट दीपावली के दिन बुधवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. युवक सिमरी थाना के बसतवारा निवासी विंदेश्वर दास का पुत्र राहुल कुमार है. बता दें कि राहुल अपने मोटरसाइकिल से दरभंगा से घर लौट रहा था.
इसी बीच बाजार समिति के निकट सड़क पर लगी एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में उसके सिर में चोट लग गयी जिससे राहुल सड़क पर गिर पड़ा. किसी राहगीर की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने शीघ्र पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच उसे इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया. जहां गंभीर अवस्था में डाक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










