दीपावली में भी एलइडी लाइटों की नहीं हुई मरम्मत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2015 6:50 PM
दीपावली में भी एलइडी लाइटों की नहीं हुई मरम्मत छह माह पूर्व 25 लाख से लगे थे 400 एलइडी लगाने वक्त कंपनी ने दिया था तीन साल की वारंटी फोटो संख्या- 18परिचय- दरभंगा टावर के नजदीक बंद पड़ा एलइडी लाइट दरभंगा . शहर की आधा दर्जन सड़कों पर करीब छह माह पूर्व 25 लाख की […]
दीपावली में भी एलइडी लाइटों की नहीं हुई मरम्मत छह माह पूर्व 25 लाख से लगे थे 400 एलइडी लगाने वक्त कंपनी ने दिया था तीन साल की वारंटी फोटो संख्या- 18परिचय- दरभंगा टावर के नजदीक बंद पड़ा एलइडी लाइट दरभंगा . शहर की आधा दर्जन सड़कों पर करीब छह माह पूर्व 25 लाख की लागत से 400 एलइडी लाइट लगाये गये थे. इन लाइटों को लगाने के पूर्व योजना के अभिकर्ता ने नगर निगम से जो एग्रीमेंट किया था, उसमें दावा किया था कि आगामी तीन वर्षों तक इन लाइटों की वारंटी अवधि होगी. इस बीच जितने भी लाइट खराब होंगे उसकी मरममत मुफ्त योजना के अभिकर्ता करेंगे. लगते ही खराब होने लगे एलइडीशहर में एलइडी लाइट लगते ही कई सड़कों पर खराब हो गये. डब्ल्यूआइटी रोड में चार, गांधी चौक से कादिराबाद में छह, पॉलिटेक्निक चौक से हसनचक रोड में छह, हसनचक से आयकर चौक के बीच चार एलइडी खराब है. इसके अलावा सुभाष चौक से खनकाह चौक एवं भगत सिंह चौक से स्टेशन रोड में भी कई एलइडी खराब है. दुर्गा पूजा से पूर्व नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने दावा किया था कि हर हाल में पूजा के पहले खराब एलइडी को ठीक करा लेंगे. लेकिन दुर्गा पूजा की कौन कहे, दीपावली पर भी इन लाइटों की मरम्मत नहीं हो सकी. इस बाबत पूछे जाने पर नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि योजना के अभिकर्ता ने कुछ खराब एलइडी लाइटों की मरम्मत की है. जो खराब रह गये हैं, उसकी मरम्मत छठ पर्व के पूर्व करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










