बैंक में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ को पुलिस ने संभाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2015 7:20 PM

विज्ञापन

बैंक में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ को पुलिस ने संभाला बिरौल. सुपौल बाजार की एसबीआइ शाखा में अचानक ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इससे बैंक में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. देर शाम सात बजे शाम तक ग्राहकाें के दबाव में बैंंककर्मी को पैसा देना पड़ा. बिरौल थाना से सूचना पर पुलिस के पहुंचने […]

विज्ञापन

बैंक में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ को पुलिस ने संभाला बिरौल. सुपौल बाजार की एसबीआइ शाखा में अचानक ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इससे बैंक में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. देर शाम सात बजे शाम तक ग्राहकाें के दबाव में बैंंककर्मी को पैसा देना पड़ा. बिरौल थाना से सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद कर्मियों को थोड़ी राहत मिली. इधर दर्जनों से अधिक उपभोक्ताओं को निराश लौट जाना पड़ा. मालूम हो कि सोमवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ बैंक में उमड़ पड़ी. चुनाव कांउटिंग में लगे कर्मी अक्सर छुट्टी मना रहे थे. मात्र तीन ही कर्मी कैश काउंटर पर तैनात नजर आये. इसमें फिल्ड ऑफिसर संजीव कुमार भी मौजूद थे. इन्होंने कहा कि दो दिन बैंक बंद रहने के कारण ग्राहक की भीड़ अचानक बढ़ गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन