शाम से देर रात तक जारी रहा इवीएम जमा करने का सिलसिला

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : बाजार समिति में गुरुवार की शाम से देर रात तक इवीएम जमा करने का सिलसिला जारी रहा. इवीएम जमा करने को लेकर पहुंचनेवाले पीठासीन पदाधिकारी और दंडाधिकारियों के वाहनों से शाम से सड़क जाम का सिलसिला शुरू हो गया था. बाजार समिति के प्रांगण मेें बनाये गये इवीएम कलेक्शन सेंटर में विधानसभा वार […]

विज्ञापन

दरभंगा : बाजार समिति में गुरुवार की शाम से देर रात तक इवीएम जमा करने का सिलसिला जारी रहा. इवीएम जमा करने को लेकर पहुंचनेवाले पीठासीन पदाधिकारी और दंडाधिकारियों के वाहनों से शाम से सड़क जाम का सिलसिला शुरू हो गया था.

बाजार समिति के प्रांगण मेें बनाये गये इवीएम कलेक्शन सेंटर में विधानसभा वार इवीएम जमा करने को लेकर मुकम्मल इंतजाम किये गये हैं. एक विधानसभा क्षेत्र के लिए चार से पाचं काउंटर बनाये गये थे. इवीएम लेकर पहुंचे मतदान कर्मियों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने में वक्त लगने के कारण जमा करनेवालों की भीड़ धीरे धीरे लंबी होती रही.

कलेक्शन सेंटर पर पहुंचकर डीएम कुमार रवि ने चल रहे कामकाज का मुआयना किया. सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी कैंप कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन