भाजपा को जनता ने नकारा : गुप्ता
भाजपा को जनता ने नकारा : गुप्ता पूरे राज्य में महागंठबंधन की लहर दरभंगा : लोकसभा चुनाव की तरह प्रधानमंत्री सहित भाजपाइयों ने तरह-तरह के जुमले उछाले. कई आरोप तो मर्यादा की सीमा पार कर गया. इसके बावजूद राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया. जनता महागंठबंधन को पुन: सत्ता में वापसी का मन […]
भाजपा को जनता ने नकारा : गुप्ता पूरे राज्य में महागंठबंधन की लहर दरभंगा : लोकसभा चुनाव की तरह प्रधानमंत्री सहित भाजपाइयों ने तरह-तरह के जुमले उछाले. कई आरोप तो मर्यादा की सीमा पार कर गया. इसके बावजूद राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया. जनता महागंठबंधन को पुन: सत्ता में वापसी का मन चुकी है. राज्य की जनता का रूख भांपकर अब वे लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद नेता प्रेमचंद्र गुप्ता ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातें कही. श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही महंगाई आसमान छू रही है. दाल थाली से गायब हो गयी. श्री गुप्ता के साथ राजकिशोर प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, प्रेम कुमार गुप्ता सहित कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










