महागंठबंधन ने मजदूरों से छीन लिया रोजगार
महागंठबंधन ने मजदूरों से छीन लिया रोजगार हायाघाट के लोजपा उम्मीदवार रमेश चौधरी ने जनसंपर्क कर की राजग सरकार बनाने की अपील. फोटो संख्या- 30परिचय- जनसंपर्क करते राजग उम्मीदवार रमेश चौधरी.दरभंगा. हायाघाट के लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी ने कहा कि महागंठबंधन ने पिछले 25 वर्षों में पूरे प्रदेश का बंटाधार कर दिया. […]
महागंठबंधन ने मजदूरों से छीन लिया रोजगार हायाघाट के लोजपा उम्मीदवार रमेश चौधरी ने जनसंपर्क कर की राजग सरकार बनाने की अपील. फोटो संख्या- 30परिचय- जनसंपर्क करते राजग उम्मीदवार रमेश चौधरी.दरभंगा. हायाघाट के लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी ने कहा कि महागंठबंधन ने पिछले 25 वर्षों में पूरे प्रदेश का बंटाधार कर दिया. रोजगार के नये अवसर सृजन करने की बात तो दूर, पुराने कल-कारखाने को भी ध्वस्त कर दिया. यही वजह है कि यहां से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया जो आजतक बदस्तूर जारी है. अशोक पेपर मिल इसका उदाहरण है. मौके पर उन्होंने कहा कि विकास की बात सिर्फ इनकी जुबान पर है. इनका एक मात्र उद्देश्य किसी तरह कुर्सी पर काबिज होना है जो 25 वर्षों में पिछड़ो-अतिपिछड़ों, दलित-महादलितों का विकास नहीं कर सके, वे आज विकास का नारा लगा रहे हैं. बेरोजगार युवाओं के लिए जिसने कोई प्रबंध नहीं किया, शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया, स्वास्थ्य सेवा बदतर कर दी, वे अब इस चुनाव में इन्हीं मुद्दो ंको लेकर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. विकास का एक मात्र प्रतीक राजग है. इसका प्रमाण केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 15 महीने में ही स्थापित कर दिया है. इसलिए सूबे के साथ ही हायाघाट क्षेत्र के विकास के लिए राजग की सरकार बनानी होगी. राजग की सरकार बनाने के लिए उन्होंने हायाघाट से अपना प्रतिनिधि चुनने की अपील की. शनिवार को उन्होंने हाजीपुर, पिपरौलिया, बलहा, देवीपुर सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया. मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान का आग्रह किया. उनके साथ लोजपा के जिलाध्यक्ष गगन झा, दिलीप पासवान, राजेश पासवान, सुरेंद्र यादव, गोविंद साह, उमेश साह, लालटू शर्मा सहित राजग कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










