जख्मी बालक व चालक पीएमसीएच रेफर

Updated:
विज्ञापन

जख्मी बालक व चालक पीएमसीएच रेफर बाजार समिति के निकट दुर्घटना में हो गया था घायल सदर : शिवधारा बाजार समिति गेट के निकट शनिवार की शाम हुई घटना में बुरी तरह से घायल मो. चांद (11) को डीएमसीएच के डाक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. हालांकि अभी […]

विज्ञापन

जख्मी बालक व चालक पीएमसीएच रेफर बाजार समिति के निकट दुर्घटना में हो गया था घायल

सदर : शिवधारा बाजार समिति गेट के निकट शनिवार की शाम हुई घटना में बुरी तरह से घायल मो. चांद (11) को डीएमसीएच के डाक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. हालांकि अभी तक उसके जिंदा रहने की बात कही जा रही है.

इस घटना में घायल वाहन मालिक चालक दुलारे को निजी चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. इलाजरत दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले को लेकर थाना में आवेदन नहीं मिलने पर अभीतक प्राथमिकी दर्ज नहीं कि जा सकी है. मालूम हो कि 24 अक्टूबर को मुहर्रम के दिन शाम 4 बजे जमालचक गांव की मुहर्रम का जुलूस शिवधारा चौक की तरफ बढ़ रहा था.

इसी बीच बाजार समिति मुख्य गेट के सामने पीछे से आ रही कार चालक ने अपनी वाहन को भीड़ में घुसा दिया. चालक सह मालिक ने तीन नावालिग बच्चों को घायल करते हुए आगे निकलने लगा. जुलूस की भीड़ ने गाड़ी को रोककर चालक की पिटाई कर दी एवं कार को आग के हवाले कर दिया. घायल तीनों बच्चेव चालक को पुलिस ने इलाज के लिए डाक्टरों के यहां भर्ती कराया था. इधर मब्बी ओपी अध्यक्ष महादेव कामति ने बताया कि आवेदन उपलब्ध होने पर मामला दर्ज किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन