मोबाइल पर भद्दी गाली से उपजे विवाद ने ले ली जान
जाले : स्थानीय थाना क्षेत्र के गर्री गांव में गत 24 अक्टूबर की देर शाम हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाइयों की हुई निर्मम हत्या के बाद उसके पिता मिर्जा अब्दुल राजिक बेग के बयान पर थाना में प्राथमिकी 180/2015 दर्ज की गयी. भादवि की धारा 415, 147, 148, 149, 302, 341, 323, […]
जाले : स्थानीय थाना क्षेत्र के गर्री गांव में गत 24 अक्टूबर की देर शाम हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाइयों की हुई निर्मम हत्या के बाद उसके पिता मिर्जा अब्दुल राजिक बेग के बयान पर थाना में प्राथमिकी 180/2015 दर्ज की गयी.
भादवि की धारा 415, 147, 148, 149, 302, 341, 323, 307, 504, 506 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसी गांव के स्व़ लड्डू बेग के पुत्र अतिकुर्र बेग उर्फ गुड्डू, आजम बेग के पुत्र अच्छन बेग उर्फ शमीम बेग एवं तबरेज बेग, इमामरजा बेग के पुत्र शौकत बेग एवं रानू बेग, रजा बेग के पुत्र फहद बेग एवं अच्छन बेग उर्फ शमीम बेग का पुत्र शमसीर बेग को नामजद अभियुक्त बनाया है़
इस घटना के संबंध में राजिक बेग ने प्राथमिकी में कहा है कि 24 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे उनके ग्रामीण स्व0 लड्डू बेग के पुत्र अतिकुर्र बेग उर्फ गुड्डू ने उसके समधी के लड़का शाहाब अहमद उर्फ सन्नू के मोबाईल नम्बर 9534915471 पर मोबाईल नम्बर 9934723133 से फोन करवाकर गांव के ही मंद बुद्धि का लड़का चांद से गाली-गलौज करवाया़ सन्नू मृतक का बहनोई है़
सन्नू ने जब उस लड़का से इस बावत पूछा तो अतिकुर्र बेग उर्फ गुड्डू ने बताया कि हम ने फोन करवाया था़ इस पर दोनों के बीच बकझक हो गयी. वहां उपस्थित तबरेज, शमसीर, शौकत, फहद, अच्छन बेग उर्फ शमीम बेग, रानू बेग उसका पक्ष लेकर गाली-गलौज करने लगे़ ग्रामीणों द्वारा बीच-बचाव कर मामला को शांत करा दिया गया़
मामले की जानकारी मिलने पर मैं भी समझाने-बुझाने गया तो उपरोक्त सभी लोग अच्छुन बेग के साथ उनके दरवाजा पर बैठे थे़ समझाने-बुझाने के दौरान तबरेज एवं अच्छुन बेग से बाता-बाती होने लगी और दोनों यह कहने लगा कि अब जो कोई बीच-बचाव करने आयेगा वह यहां से बचकर नहीं जायेगा़ ग्रामीणों के द्वारा पुन: मामला को शान्त करा दिया गया़
शाम के सात बजे समधी के घर गया तो समधी का लड़का ठंढ़ा लाने के क्रम में जब वह अच्छुन बेग के घर के सामने पहुंचा तो उपरोक्त सभी लोगों ने सड़क पर उसे घेरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी़ इसकी सूचना जब फैजुल्लाह बेग एवं अब्दुल्लाह बेग को मिली तो दोनों बीच-बचाव करने पहुंचे. हो-हल्ला सुनकर मैं भी वहां पहुंचा़ जैसे ही मैं समझाने की कोशिश की, तबरेज बेग ने लोहे के रॉड से मेरे सिर पर प्रहार कर मुझे जख्मी कर दिया़ मेरा दोनों लड़का उन लोगों से बाताबाती करने लगे़ दोनों को जान से मारने के लिए रानू बेग के कहने पर अच्छुन बेग एवं तबरेज बेग ने घर से बन्दूक निकाला और तीन गोली चलायी़
इससे दोनों लड़कों को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी़नहीं हुई गिरफ्तारीहत्या मामले में रविवार को समाचार भेजे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. स्थानीय पुलिस ने आरोपित शैकत एवं रानू के पिता इमाम रजा बेग को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है़वहीं, दूसरे दिन रविवार को घटना-स्थल से एक अज्ञात आपाची बाईक बरामद हुई़ इसे जब्त कर स्थानीय थाना की पुलिस इसके मालिक की तलाश में जुटी है.
परिजनों पर टूटा दु:ख का पहाड़जाले. दो कमाउ पुत्र की हत्या के बाद मिर्जा राजिक बेग के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है़ दो जवान पुत्रों के खोने से उसकी माता नौशाबा एवं पिता राजिक बेग बेसुध पड़े हुए हैं. फैजुल्लाह की पत्नी फिजा अपने दो साल के पुत्र आमान और अब्दुल्लाह की पत्नी फरीहा अपने एक वर्ष के पुत्र आफान को सीने लगाकर दहाड़ मारकर रो रही है़
यह खबर सुनते ही बड़ा भाई शैफुल्लाह बेग कोलकत्ता से रविवार को ही गांव पहुंचा़ दोनों भाई का शव देखते ही सदमे में डूब गया़ इंटर की पढ़ाई कर रहे छोटे भाई शैफ्कतुल्लाह बेग को ऐसा लग रहा है कि उसके जीवन की नैया बीच भंवर में डूब रही है़ पोस्टमार्टम के उपरान्त जैसे ही दोनों भाई का शव गांव में पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई़ गांव के ही फकीर टोली कब्रीस्तान में दोनों भाईयों को सुपुर्दे खाक किया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










