इस बार छलने के लिए जनता तैयार नहीं
इस बार छलने के लिए जनता तैयार नहीं प्रदेश में राजग की सरकार बननी तय जनसंपर्क कर लोजपा उम्मीदवार ने किया सघन जनसंपर्क. फोटो संख्या- 07परिचय- लोजपा प्रत्याशी आरके चौधरी को अपनी पीड़ा सुनाती महिला वोटर दरभंगा. हायाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार छलने के लिए तैयार नहीं है. जिस उम्मीद से पिछले चुनाव […]
इस बार छलने के लिए जनता तैयार नहीं प्रदेश में राजग की सरकार बननी तय जनसंपर्क कर लोजपा उम्मीदवार ने किया सघन जनसंपर्क. फोटो संख्या- 07परिचय- लोजपा प्रत्याशी आरके चौधरी को अपनी पीड़ा सुनाती महिला वोटर दरभंगा. हायाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार छलने के लिए तैयार नहीं है. जिस उम्मीद से पिछले चुनाव में प्रत्याशी को चुना, वह धुल धुसरित हो गया. इस बार मतदाता पूरी तरह देश-प्रदेश के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. राजग की सरकार बनाने का फैसला ले लिया है. हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के राजग से लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी ने जनसंपर्क के दौरान शनिवार को यह बातें कही. उन्होंने कहा कि इस बार जनता उन्हें आशीर्वाद देगी. अपने जनप्रतिनिधि के दायित्व का वे अक्षरश: पालन कर एक-एक दर्द हर लेंगे. शनिवार को श्री चौधरी ने क्षेत्र के तुषारी, तुर्की पंचायत के तुर्की, बिठौली, गंगदह, शिवराम, चनमाना सहित कई पंचायतों के दर्जनों गांवों में मतदाताओं का दरवाजा खटखटाया. समर्थकों के साथ पहुंचे श्री चौधरी ने लोगों से उनकी व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनी. इस दौरान आशीर्वाद मिलने पर निश्चित तौर पर प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं को दूर करने का वचन दिया. उनके साथ सवर्ण मोर्चा के संजीव सिंह, लोजपा के दिलीप पासवान, प्रभाष लाल देव, रामेश्वर सदा, विनय लाल देव, रामजतन पासवान, भाजपा के सुरेंद्र यादव, अमरनाथ राय, अनिल राय, हम के मणिकांत सदा, रविंद्र राम सहित बड़ी संख्या में राजग कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










