नुक्कड़ नाटक से किया मतदान को जागरूक
नुक्कड़ नाटक से किया मतदान को जागरूक बहेड़ी. बीएमए कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में शनिवार को गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. इसमें दो दर्जन से अधिक छात्रों ने अपनी भगीदारी दी. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डा उमेश कुमार विरचित गीत एवं नाटक की प्रस्तुति से लोग मतदान […]
नुक्कड़ नाटक से किया मतदान को जागरूक बहेड़ी. बीएमए कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में शनिवार को गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. इसमें दो दर्जन से अधिक छात्रों ने अपनी भगीदारी दी. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डा उमेश कुमार विरचित गीत एवं नाटक की प्रस्तुति से लोग मतदान के महत्व से अवगत हुए. इस मौके पर प्रधानाचार्य डा आरएन सिंह ने कहा कि इससे से मतदताओं में जागरूकता का सही संदेश मिलता है. बालविकास परियोजना के तहत बाजार में आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. सीडीपीओ मीनाक्षी प्रभा ने रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया. वहीं पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा जीएन सिंह के नेतृत्व में आशा कर्मियों ने भी मतदाता जागरुकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया. इसके बाद पीएचसी पर 05 नवम्बर को मतदान में सभी से भागीदार होने का संकल्प भी दिलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










