नोटा का भी प्रचार करे आयोग

Updated:
विज्ञापन

नोटा का भी प्रचार करे आयोग बेनीपुर. मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ नसीम जैदी को पत्र भेजकर बेनीपुर जनाधिकार मंच के संरक्षक डॉ रमण कुमार झा ने मतदाता जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार में नोटा को भी शामिल करने की मांग की है. दिये पत्र में डॉ झा ने कहा है कि नागरिक संगठन की मांग पर इवीएम […]

विज्ञापन

नोटा का भी प्रचार करे आयोग बेनीपुर. मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ नसीम जैदी को पत्र भेजकर बेनीपुर जनाधिकार मंच के संरक्षक डॉ रमण कुमार झा ने मतदाता जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार में नोटा को भी शामिल करने की मांग की है. दिये पत्र में डॉ झा ने कहा है कि नागरिक संगठन की मांग पर इवीएम में नोटा बटन का प्रावधान तो कर दिया गया है पर आज भी अधिकांश लोग इस प्रावधान से अनजान है. बिहार के दो चरण के मतदान में मतदाताओं की उदासीनता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में व्यवस्था या उम्मीदवार से नाराज लोग मतदान का रूख नहीं करते हैं. इसकी जानकारी होने के बाद ऐसे मतदाता भी मतदान केंद्र की ओर रूख करेंगे. उन्होंने चुनाव आयुकत से सवालिया लहजे में कहा कि क्या लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी होने का हक नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन