फर्जी तरीके से बहाल दो पुलिस जवान पर गिरी गाज
बहादुरपुर. फर्जी बहाली को लेकर बीएमपी 13 में पदस्थापित दो जवानों पर विभाग की गाज गिरी है. केंद्रीय चयन पर्षद पुलिस भर्ती के विशेष कार्य पदाधिकारी के आदेश पर दोनों जवानों को शनिवार को बहादुरपुर थाना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया. साथ ही इन दानों पर कांड भी अंकित किया गया है. इसमें […]
बहादुरपुर. फर्जी बहाली को लेकर बीएमपी 13 में पदस्थापित दो जवानों पर विभाग की गाज गिरी है. केंद्रीय चयन पर्षद पुलिस भर्ती के विशेष कार्य पदाधिकारी के आदेश पर दोनों जवानों को शनिवार को बहादुरपुर थाना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया. साथ ही इन दानों पर कांड भी अंकित किया गया है.
इसमें वैशाली जिला के विदूपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी गणेश सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार तथा नवादा जिला के सिरदला थाना क्षेत्र के सुखनर निवासी रामचंद्र पासवान के पुत्र कमलेश कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि दाेनों ने बहाली के समय गलत कागजात उपलब्ध कराये थे. वहीं विभागीय जांच के क्रम में इसका जब खुलासा हुआ तो कार्रवाई को लेकर जिला समादेष्टा को आदेश दिया गया. इस पर यह कार्रवाई की गयी है. थानाध्यक्षा डीएन मंडल ने इस संबंध में बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










