छह किलो चांदी व ढाई लाख जब्त, साक्ष्य पर छूटा
जाले. मतदान के दौरान मतदाता को अपने पक्ष में रिझाने वालों पर नजर रखी जा रही है़ इसको लेकर इस इलाके में आय-व्यय प्रेक्षक एएफ डुंगडूंग का लगातार दौरा चल रहा है़ इस क्रम में शनिवार को उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया गया़ वहीं चेक पोस्ट पर चेकिंग में तैनात […]
जाले. मतदान के दौरान मतदाता को अपने पक्ष में रिझाने वालों पर नजर रखी जा रही है़ इसको लेकर इस इलाके में आय-व्यय प्रेक्षक एएफ डुंगडूंग का लगातार दौरा चल रहा है़ इस क्रम में शनिवार को उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया गया़
वहीं चेक पोस्ट पर चेकिंग में तैनात दंडाधिकारी देवेन्द्र प्रसाद, घूरन राम एवं एसआई अमरेन्द्र कुमार, रवीन्द्र कुमार सिंह द्वारा ब्रहृमपुर टीबीएस हाई स्कूल एवं महदई चौक के समीप बनाये गए चेक पोस्ट पर पहुंच कर ली जा रही तालाशी का जायजा लिया़ तालाशी के दौरान वहां पकड़े गये लगभग छह किलो चांदी व ई लाख रुपये भी मिले. लोगों ने अपने पक्ष का प्रमाण प्रस्तुत कर तत्क्षण जब्त की गई सामग्री एवं राशि प्राप्त कर ली़ इसके बाद व्यय प्रेक्षक स्थानीय थाना पहुंचे, जहां उन्हाेंने थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह व विधानसभा क्षेत्र में तैनात एएफटी एवं एसएसटी के सभी सदस्यों के कार्यों का जायजा लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










