लूटा ट्रैक्टर बरामद, लुटेरा गिरफ्तार
लूटा ट्रैक्टर बरामद, लुटेरा गिरफ्तार सिंहवाड़ा. अतरवेल-जाले पथ पर रामपुरा से लूटा गया ट्रैक्टर का लुटेरा हाजीपुर में गिरफ्तार किया गया. वह भगवानपुर थाना के सहता निवासी संजय शर्मा बताया गया है. ज्ञात हो कि 15 सितम्बर की रात ट्रैक्टर चालक दरभंगा से ईंट खालीकर लौट रहा था कि अतरबेल-जाले पथ पर रामपुरा भगवती स्थान […]
लूटा ट्रैक्टर बरामद, लुटेरा गिरफ्तार सिंहवाड़ा. अतरवेल-जाले पथ पर रामपुरा से लूटा गया ट्रैक्टर का लुटेरा हाजीपुर में गिरफ्तार किया गया. वह भगवानपुर थाना के सहता निवासी संजय शर्मा बताया गया है. ज्ञात हो कि 15 सितम्बर की रात ट्रैक्टर चालक दरभंगा से ईंट खालीकर लौट रहा था कि अतरबेल-जाले पथ पर रामपुरा भगवती स्थान के निकट लुटेरों ने वाहन लूट लिया. ड्राइवर के हाथ बांध कर एवं आंख ढककर शोभन इंट भट्ठा के निकट छोड़ दिया था. जहां चालक का मोबाईल एवं 17 सौ नकद भी अपराधियों ने लूट लिया था. ड्राइवर से छीना हुआ मोबाईल संजय शर्मा को उसके भाई उमेश शर्मा ने दिया था. इससे संजय शर्मा उक्त मोबाईल से बात कर रहा था. पुलिस ने मोबाईल के आधार पर अपराधियों तक पहुची एवं उसका घर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










