त्यौहार में शांति बाहली को पुलिस ने की शांति समिति के साथ बैठक

Updated:
विज्ञापन

त्यौहार में शांति बाहली को पुलिस ने की शांति समिति के साथ बैठक दरभंगा. पर्व के मद्देनजर शनिवार को पुलिस प्रशासन के साथ जिला शांति समिति की बैठक हुई. इसमें विधि व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्यों से सहायोग मांगा गया. एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी की अध्यक्षता समाहरणालय स्थिति अम्बेदकर भवन में हुई इस बैठक […]

विज्ञापन

त्यौहार में शांति बाहली को पुलिस ने की शांति समिति के साथ बैठक दरभंगा. पर्व के मद्देनजर शनिवार को पुलिस प्रशासन के साथ जिला शांति समिति की बैठक हुई. इसमें विधि व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्यों से सहायोग मांगा गया. एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी की अध्यक्षता समाहरणालय स्थिति अम्बेदकर भवन में हुई इस बैठक में पूजा व मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक के बावत बताया गया. साथ ही कहा गया कि अगर कोई समिति इसका उल्लंघन करती पायी गयी तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. वहीं कहा गया कि सभी समितियों को पूर्व से ही विसर्जन व अन्य कार्यों के लिए जुलूस का रूट पूर्व में ही निर्धारित कर लेना होगा. तय मार्ग से ही यह जुलूस निकलेगा. इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा. इस दौरान असमाजिक तत्वों पर नजर रखने को भी कहा गया. अफवाह फैलानेवालों की सूचना तत्क्षण पुलिस को देने को कहा गया. बैठक में पुलिस महकमा के अधिकारियों के साथ ही शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन