कोलकाता व हावड़ा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
कोलकाता व हावड़ा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन जयनगर व रक्सौल से होगा परिचालनदरभंगा. दुर्गा पूजा व छठ पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता व हावड़ा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. कोलकाता वाली ट्रेन में जहां आरक्षण की सुविधा यात्रियों को मिलेगी, वहीं हावड़ा […]
कोलकाता व हावड़ा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन जयनगर व रक्सौल से होगा परिचालनदरभंगा. दुर्गा पूजा व छठ पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता व हावड़ा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. कोलकाता वाली ट्रेन में जहां आरक्षण की सुविधा यात्रियों को मिलेगी, वहीं हावड़ा के लिए चलनेवाली गाड़ी जनसाधारण के रूप में चलेगी. यह ट्रेन क्रमश: जयनगर व रक्सौल से चला करेगी. दोनों ट्रेनों का परिचालन नवंबर महीने में होगा. इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. जानकारी के अनुसार कोलकाता से प्रत्येक सोमवार को चला करेगी. 03585 नंबर से यह गाड़ी नवंबर महीने की 16, 23 व 30 तारीख को रात 8.05 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे पहुंचेगी. जयनगर पहुंचने का समय 9.30 बजे निर्धारित किया गया है. वहीं 03586 नंबर से यह जयनगर से 17 व 24 नवंबर तथा 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी. वापसी में यह गाड़ी दरभंगा दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी. यह गाड़ी कोलकाता यात्रियों को रात 9.30 बजे पहुंचेगी. यह गाड़ी भाया समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान होते हुए कोलकाता पहुंचेगी.दूसरी ओर रक्सौल से 03042 हावड़ा के लिए रात 7.45 बजे खुलेगी. यह ट्रेन रात रात 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी. यह ट्रेन हावड़ा के लिए नवंबर में प्रत्येक शुक्रवार को प्रस्थान करेगी. यह गाड़ी अगले दिन दोपहर 12.15 बजे भाया समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान, बेडिल हावड़ा पहुंचेगी. रक्सौल से 13, 20 व 27 नवंबर को यह गाड़ी चलेगी. वहीं हावड़ा से 03041 नंबर से 12, 19 व 26 नवंबर को रात 10.50 रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










