वार्डों में आज चलेगा विशेष सफाई अभियान

Updated:
विज्ञापन

वार्डों में आज चलेगा विशेष सफाई अभियान पूजा पंडालों के आसपास होगी सफाई दरभंगा. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को बैठक कर सभी सफाईकर्मियों को दुर्गा पूजा के मौके पर शहर को व्यापक सफाई देने का निर्देश दिया. उन्होंने 11 अक्टूबर को सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसकी […]

विज्ञापन

वार्डों में आज चलेगा विशेष सफाई अभियान पूजा पंडालों के आसपास होगी सफाई दरभंगा. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को बैठक कर सभी सफाईकर्मियों को दुर्गा पूजा के मौके पर शहर को व्यापक सफाई देने का निर्देश दिया. उन्होंने 11 अक्टूबर को सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसकी मॉनिटरिंग के लिए सभी अभियंताओं सहित एक दर्जन निगम के अधिकारियों को भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त ने तीनों जोन प्रभारी सहित सभी वार्ड जमादारों को अपने-अपने वार्डों में सबसे पहले पूजा स्थलों के ईद-गिर्द व्यापक सफाई कराने तथा उसके बाद पूरे वार्ड में कूड़ा उठाव करने का निर्देश दिया. बैठक में नगर अभियंता रतन किशोर, सहायक नगर अभियंता सऊद आलम, जोन प्रभारी विनोद यादव, रामबाबू राय सहित सभी वार्डों के जमादार भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन