राजद नेता रघुवंश सिंह पर कोर्ट में नालसी
दरभंगा. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बाद अब उनके दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के विरुद्ध भी व्यवहार न्यायालय में नालिसी वाद दायर किया गया. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह के उस बयान को आधार बनाकर नालिसी दायर की गयी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वेदों में लिखा है कि ऋषि-मुनि […]
दरभंगा. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बाद अब उनके दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के विरुद्ध भी व्यवहार न्यायालय में नालिसी वाद दायर किया गया. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह के उस बयान को आधार बनाकर नालिसी दायर की गयी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वेदों में लिखा है कि ऋषि-मुनि भी बीफ खाते थे.
लहेरियासराय सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विजय कुमार चौधरी के द्वारा दायर नालिसी में कहा गया है कि मुजफ्फरपुर समाहरणालय में राजद उपाध्यक्ष ने यह बयान दिया जो विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई है. इससे मानसिक तनाव हो गया है. यह धार्मिक भावना को भड़काने वाला है. साथ ही इस भावना को ठेस पहुंचाने वाला है. नालिसी में यह भी कहा गया है कि संपूर्ण हिंदुओं की भावना हो आघात पहुंचाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










