लोक अदालत में149 मामलों का हुआ नष्पिादन

Updated:
विज्ञापन

लोक अदालत में149 मामलों का हुआ निष्पादन 4 लाख 89 हजार 679 रुपये पर हुआ समझौतादरभंगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में दरभंगा व्यवहार न्यायालय परिसर में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 149 मामलों का निष्पादन हुआ. जिसमें 4 लाख 89 हजार 679 रुपये का समझौता पक्षकारों की […]

विज्ञापन

लोक अदालत में149 मामलों का हुआ निष्पादन 4 लाख 89 हजार 679 रुपये पर हुआ समझौतादरभंगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में दरभंगा व्यवहार न्यायालय परिसर में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 149 मामलों का निष्पादन हुआ. जिसमें 4 लाख 89 हजार 679 रुपये का समझौता पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र प्रसाद पांडेय ने किया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को लोक अदालत से होने वाले लाभों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त होता है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामलों के निष्पादन के लिए तीन बेंच गठित की गयी थी. इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी आनंद अभिषेक, आशुतोष खेतान, बार एसोसिएशन के सचिव इंद्रशेखर मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन