कैंपस- लनामिवि के दो छात्र एवं छात्रा का हुआ चयन
कैंपस- लनामिवि के दो छात्र एवं छात्रा का हुआ चयन दरभंगा. 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक झारखंड में आयोजित पूर्ण गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए लनामिवि के दो छात्र एवं दो छात्राओं का चयन राज्य स्तर पर किया गया है. वहीं 7 स्वयं सेवकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. चयनित सूची […]
कैंपस- लनामिवि के दो छात्र एवं छात्रा का हुआ चयन दरभंगा. 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक झारखंड में आयोजित पूर्ण गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए लनामिवि के दो छात्र एवं दो छात्राओं का चयन राज्य स्तर पर किया गया है. वहीं 7 स्वयं सेवकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. चयनित सूची में छात्र वर्ग से जीडी कॉलेज बेगूसराय के अभिषेक कुमार एवं मारवाड़ी कॉलेज के आनंद अंकित शामिल हैं. जबकि छात्रा वर्ग में पीजी संगीत विभाग के शिवांगी कुमारी व वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के सुषमा भारती है. वहीं प्रतीक्षा सूची में वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के शिवानी सिम्पी, नागेंद्र झा महिला कॉलेज के नूतन कुमारी, सीएम कॉलेज के रामसंंुदर यादव, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के शक्ति सिंह, एपीएसएम कॉलेज बरौनी के श्रवण कुमार, जीडी कॉलेज बेगूसराय के रोहित कुमार व सीएम कॉलेज के आशीष राय शामिल हैं. उक्त जानकारी विवि समन्वयक डा. आरएन चौरसिया ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










