\\\\टं३३ी१त्र/ू/रआज दरभंगा लैंड नहीं करेंगे पीएम
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रआज दरभंगा लैंड नहीं करेंगे पीएम \\\\टं३३ी१त्र/रदरभंगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान गुरुवार को दरभंगा स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर नहीं उतरेगा. वे अब पटना से ही पहले से प्रस्तावित चार जगहों पर सभा को संबोधित करने के लिए जायेंगे. इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिल गयी है. बता दें कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र […]
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रआज दरभंगा लैंड नहीं करेंगे पीएम \\\\टं३३ी१त्र/रदरभंगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान गुरुवार को दरभंगा स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर नहीं उतरेगा. वे अब पटना से ही पहले से प्रस्तावित चार जगहों पर सभा को संबोधित करने के लिए जायेंगे. इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिल गयी है. बता दें कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान दरभंगा हवाई अड्डा पर पहुंचना था. दरभंगा से ही हेलीकॉप्टर से वे विभिन्न जगहों पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जानेवाले थे. अचानक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव हुआ. अब वे पटना से ही विभिन्न जगहो ंपर सभा को संबोधित करने के लिए जायेंगे. बता दें कि आइएमए को लेकर दरभंगा शुरू से ही अलर्ट रहा है. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी थी. साथ ही दरभंगा जिले को हाइ अलर्ट पर रखा गया था. प्रधानमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान को लेकर पूरी सुरक्षा की जवाबदेही सिटी एसपी हरकिशोर राय को सौंपी गयी थी. बाहरी सुरक्षा को लेकर सिटी एसपी के द्वारा अधिकारी एवं जवानों को प्रशिक्षण भी दिया गया था. इधर डीएमसीएच में भी स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख एवं संयुक्त सचिव के द्वारा निरीक्षण कर इमरजेंसी व्यवस्था को मजबूत कर रखने का निर्देश दिया गया था. प्रधानमंत्री के दरभ्ंागा कार्यक्रम अचानक टल जाने से अधिकारियों ने फिलहाल राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










