इंदिरा आवास की राशि के लिए अवैध मांग

Published at :24 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास की राशि के लिए अवैध मांग

गौड़ाबौराम . हुजूर बड़ा बाबू इंदिरा आवास के तीसरे किस्त के नाम पर सात सात सौ रुपये मांग रहे हैं. नहीं देने पर एक माह से टाल-मटोल कर रहे हैं. इसके लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है. उक्त बातें कसरौड़ बेलबाड़ा पंचायत के समहोती टोले के इंदिरा आवास लाभुक […]

विज्ञापन

गौड़ाबौराम . हुजूर बड़ा बाबू इंदिरा आवास के तीसरे किस्त के नाम पर सात सात सौ रुपये मांग रहे हैं. नहीं देने पर एक माह से टाल-मटोल कर रहे हैं. इसके लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है. उक्त बातें कसरौड़ बेलबाड़ा पंचायत के समहोती टोले के इंदिरा आवास लाभुक वीणा देवी, मसोमात बिंदो देवी, आनंदी देवी व अनिता देवी ने लिखित आवेदन देते हुए बीडीओ खुर्शीद आलम से कही. बीडीओ ने कहा कि जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि वर्ष 15/16 में इंदिरा आवास लाभुक को प्रथम किस्त पंद्रह हजार, द्वितीय किस्त बीस हजार मिल चुका है. अब तीसरे किस्त (लिंटर वाली राशि) के लिये पहुंची थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन