Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 26 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

Updated at : 15 Sep 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 26 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

Darbhanga News:लनामिवि में 16 अक्तूबर को होने वाले 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी विवि प्रशासन ने तेज कर दी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में 16 अक्तूबर को होने वाले 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी विवि प्रशासन ने तेज कर दी है. सत्र 2022-24 के पीजी एवं एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक के अवार्डेड व अधिसूचित पीएचडी छात्रों को दी जाने वाली उपाधि तैयार कर ली गयी है. इसमें पीजी के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय से जुड़े विषयों के 4393, विज्ञान संकाय के 2610, वाणिज्य संकाय के 926, एमएड के 81, एमबीए के 90 तथा पीएचडी की 142 उपाधि शामिल है. समारोह में 25 विषय के 26 छात्रों को कुलाधिपति के हाथों गोल्ड मैडल दिया जायेगा. इसमें एक अतिरिक्त गोल्ड मेडल ओवर ऑल टापर को मिलेगा. गोल्ड मेडल मंगवाने का काम प्रक्रियाधीन है. समारोह में प्रतिभागियों के अलावा भाग लेने वालों लोगों का दीक्षांत परिधान तैयार करवाया जा रहा है. पिछले समारोह की तरह इस बार भी मालवीय पगड़ी की जगह पाग की अनुमति का प्रस्ताव राजभवन भेजा गया है. आयोजन से संबंधित अन्य कार्यों को पूरा करने की दिशा में काम चल रहा है.

विषय – मेडल का नाम

गणित (कला) – स्व. द्वारिकानाथ झा मेमोरियल गोल्ड मेडलवनस्पति विज्ञान – निर्मला देवी मेमोरियल गोल्ड मेडलरसायन विज्ञान – डॉ नीलाम्बर चौधरी मेमोरियल गोल्ड मेडलगणित – विश्वनाथ झा मेमोरियल गोल्ड मेडलभौतिकी – शकुंतला शर्मा मेमोरियल गोल्ड मेडलजंतु विज्ञान – स्व. शिवनाथ वर्मा मेमोरियल गोल्ड मेडलअंग्रेजी – स्व. पांडेय श्रीकांत शर्मा मेमोरियल गोल्ड मेडलहिंदी – स्व. पंडित कमलकांत चौधरी मेमोरियल गोल्ड मेडलमैथिली – डॉ नागेंद्र झा मेमोरियल गोल्ड मेडलदर्शनशास्त्र – स्व. बद्रीनारायण झा मेमोरियल गोल्ड मेडलसंस्कृत – डॉ नागेंद्र झा ज्योति मेमोरियल गोल्ड मेडलउर्दू – श्रीपतिशरण प्रसाद सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडलनाट्यशास्त्र – महेंद्र मलंगिया गोल्ड मेडलसंगीत – प्रो. उमाकांत चौधरी मेमोरियल गोल्ड मेडलएआइएच – डॉ परमेश्वर झा मेमोरियल गोल्ड मेडलअर्थशास्त्र – महाज्ञान मेमोरियल गोल्ड मेडलभूगोल – शांति झा मेमोरियल गोल्ड मेडलइतिहास – नागेश्वर चंद्रमुखी मेमोरियल गोल्ड मेडलगृहविज्ञान – सुरसरि देवी मेमोरियल गोल्ड मेडलराजनीति विज्ञान- डॉ इंद्रदेव शर्मा मेमोरियल गोल्ड मेडलमनोविज्ञान – स्व. पंडित चंद्रकांत चौधरी मेमोरियल गोल्ड मेडलसमाजशास्त्र – सुधा चौधरी मेमोरियल गोल्ड मेडलवाणिज्य – कामेश्वर माया मेमोरियल गोल्ड मेडलएमबीए – धैर्य नारायण झा मेमोरियल गोल्ड मेडलएमएड – स्व. राधाकांत झा मेमोरियल गोल्ड मेडलगणित – स्व. जगदीश सिंह मेमोरियल बेस्ट पोस्ट ग्रेजूएट गोल्ड मेडल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन