Darbhanga News: कालाबाजारी के लिए रखी 185 बोरी डीएपी हार्डवेयर दुकान से बरामद, केस दर्ज
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 12 Oct 2025 9:48 PM
Darbhanga News:उर्वरक निरीक्षक सह कृषि समन्वयक देवेश कुमार ने कालाबाजारी के मामले में जाले थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी.
Darbhanga News: जाले. उर्वरक निरीक्षक सह कृषि समन्वयक देवेश कुमार ने कालाबाजारी के मामले में जाले थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. बता दें कि समन्वयक ने गत 10 अक्तूबर को रेवढ़ा पंचायत के मनामदेव गांव स्थित एक हार्डवेयर दुकान में छापेमारी की थी. इस दौरान कालाबाजारी के लिए छिपाकर रखे 185 बोरी डीएपी बरामद की गयी थी. जब्त 185 बैग डीएपी उसी गांव के अनुज्ञप्तिधारी विक्रेता आलोक कुमार को सुपुर्द कर दिया. इस मामले में उर्वरक निरीक्षक ने हार्डवेयर दुकानदार संजीव कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बीएओ व किसान सलाहकार सुनील कुमार सिंह के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुप्त सूचना पर उर्वरक जब्त किया गया. वहीं थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात का जिम्मा एसआइ दिव्यांशु शेखर को सौंपा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










