Darbhanga News : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण के लिए भू-अर्जन काे शिविर में 17 किसानों ने दिया आवेदन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बसैला रानीपुर स्थित कृषि कार्यालय परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण के लिए अर्जित भूमि के भुगतान को लेकर भू-अर्जन शाखा की ओर से विशेष शिविर लगायी गयी.

विज्ञापन

सदर. बसैला रानीपुर स्थित कृषि कार्यालय परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण के लिए अर्जित भूमि के भुगतान को लेकर भू-अर्जन शाखा की ओर से विशेष शिविर लगायी गयी. इसमें बेला व बेलादुल्ला के प्रभावित 17 किसानों से आवेदन लिये गये. अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. वहीं किसानों ने बताया कि पहले उन्हें समाहरणालय का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन गांव के समीप शिविर लगने से सहूलियत हुई है. वहीं भू-अर्जन शाखा के अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिन आवेदनों में दस्तावेज पूर्ण है, उनका शीघ्र निष्पादन कर भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी. जिन मामलों में किसी प्रकार की कमी पाई गई है उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया जायेगा. इस दौरान कुछ किसानों अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखी. कुछ मुआवजा राशि के निर्धारण तो कुछ ने नामांतरण एवं अभिलेख सुधार से संबंधित मुद्दे उठाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन