ePaper

मानव शृंखला को ले नगर आयुक्त ने तय की जिम्मेवारी

Updated at : 24 Dec 2019 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला को ले नगर आयुक्त ने तय की जिम्मेवारी

तैयारी को लेकर डीएम 26 को करेंगे बैठक दरभंगा : मानव शृंखला को सफल बनाने के लिये निगम अधिकारियों व कर्मियों को नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने टास्क सौंपा है. इसकी तैयारी को लेकर डीएम डॉ त्यागराजन एसएम अधिकारियों के साथ गुरुवार को नगर भवन में बैठक करेंगे. इसी दिन नगर आयुक्त भी उप नगर […]

विज्ञापन

तैयारी को लेकर डीएम 26 को करेंगे बैठक

दरभंगा : मानव शृंखला को सफल बनाने के लिये निगम अधिकारियों व कर्मियों को नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने टास्क सौंपा है. इसकी तैयारी को लेकर डीएम डॉ त्यागराजन एसएम अधिकारियों के साथ गुरुवार को नगर भवन में बैठक करेंगे. इसी दिन नगर आयुक्त भी उप नगर आयुक्त कमलनाथ झा, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, प्रतिनियुक्त जोनल व सेक्टर निगम पदाधिकारी तथा सभी समन्वयकों के साथ अलग से बैठक करेंगे. बता दें कि मानव शृंखला जल-जीवन-हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह का अंत एवं दहेज उन्मूलन के लिए बनायी जानी है.
सिटी मैनेजर को भागीदारी सुनिश्चिति का निर्देश: शृंखला में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्यभार सिटि मिशन मैनेजर को सौंपा है. इसे लेकर स्वयं सहायता समूह व अन्य संस्थानों के साथ बैठक कर संचिका संधारित करने के लिए कहा गया है. शृंखला को सफल बनाने के लिये सभी कर-संर्गहकर्त्ता समन्वयक का काम करेंगे. इसमे वार्ड जमादार व विकास मित्र सहयोग करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन