आसमान में देखने को मिलेंगे बादल, एक-दो जगह बूंदाबांदी

Published at :16 Mar 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
आसमान में देखने को मिलेंगे बादल, एक-दो जगह बूंदाबांदी

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 20 मार्च तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में बादल देखे जा सकते हैं. 17 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की बुंदा-बुंदी हो […]

विज्ञापन

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 20 मार्च तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में बादल देखे जा सकते हैं. 17 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की बुंदा-बुंदी हो सकती है.

हालांकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. इस अवधि में औसतन पांच से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पछिया हवा चल सकती है. मधुबनी एवं सीतामढ़ी जिले में 19-20 मार्च को पुरवा हवा रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन