दरभंगा में हनुमान मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी

Published at :04 Aug 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा में हनुमान मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी

बिरौल (दरभंगा) : बिरौल रेलवे स्टेशन के समीप मंदिर से भगवान हनुमान के चांदी के मुकुट की चोरी हो गयी है. इस बाबत मंदिर के पुजारी पीतांबर आचार्य ने गुरुवार को थाने में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि दो अगस्त बुधवार को बिरौल व्यवहार न्यायालय में अपने एक विवाद […]

विज्ञापन

बिरौल (दरभंगा) : बिरौल रेलवे स्टेशन के समीप मंदिर से भगवान हनुमान के चांदी के मुकुट की चोरी हो गयी है. इस बाबत मंदिर के पुजारी पीतांबर आचार्य ने गुरुवार को थाने में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि दो अगस्त बुधवार को बिरौल व्यवहार न्यायालय में अपने एक विवाद का फैसला सुनने गया था. संध्या चार बजे न्यायालय से मंदिर वापस आया तो, हनुमानजी की मूर्ति का चांदी का मुकुट गायब

पाया. उन्होंने इसकी कीमत करीब पचास हजार बतायी है.
काफी खोजबीन की गयी, लेकिन अता-पता नहीं चल सका. बता दें कि इस मंदिर का निर्माण निषाद समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के सौजन्य से किया गया है. इधर, इंस्पेक्टर जितेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुजारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन